Followers

Thursday, July 5, 2012

'कल्पना' और 'कलम'


अक्सर मैंने लम्बे अंतराल के बाद कविता लिखी | कई बार तो - साल बाद ही कोई कविता लिख पायाइस बीच में, मन में विचार आते पर आलस्य की वजह से उन्हें लिखता नहीं | कभी कलम हाथ में लेकर बैठता कि आज कुछ लिखूंगा पर कोई अच्छा ख्याल ही सूझता | फिर मैंने इसी परिस्थिति पर ही एक कविता लिखी जो नीचे प्रस्तुत है |



मुझ कवि कि दो पत्नियाँ, 'कल्पनाऔर 'कलम '
जाने क्यूँ मुझसे ये रूठ गयीं हैं ?
कल्पना कि वो लड़ियाँ जो पिरोनी थीं कलम ने
जंग खाती रहीं कबसे, अब टूट गयीं हैं ||

जाने कौन सी है दृष्टि इस बेनयन कलम में,
रही घूरती हमेशा मेरी-कल्पना के मिलन को |
अब रूठ यूँ गयी, कि निर्जीव सी पड़ी है
नहीं पृष्ठ पर सुलाती अपनी सौत के ललन को ||

कहती, "मुझे ये धाय रूप, हे सजन क्यूँ दिया है?
मुझ में क्या कमी जो निज ललन दिया है ?"
कैसे बताऊँ उसको, है यशोदा गरिमामयी
उस देवकी से ज्यादा, जिसने कृष्ण जन दिया है ||

जो मेरे प्यार में कलम ये जलन भूल भी गयी,
तो तुनक कल्पना है जाती |
बदन कलम का ज्यों छुआ,
भड़क कल्पना है जाती |
उसको मनाने  को उसमें डूबना ही पड़ेगा
तो उभर कलम-जलन आती ||

ये जो दो बीवियों की आपस की है जलन
इसी से आज-कल, सिर्फ एक का है चलन |
पर एक से काम ही नहीं चलता,
मुझ कवि में जाने ये कैसी है अगन ?
पर जो तृप्त हो सकी ये कभी
तो निश्चित किसी गीतांजलि का है जनन ||

अप्रैल २००३
'
प्रदीप'

No comments:

Post a Comment