प्रस्तुत कविता एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो संसार के हृदयाघात और
विश्वासघात से त्रस्त होकर एकांतवासी हो गया है | प्रेम की संभावनाएं सो गयी हैं लेकिन तभी एक दस्तक होती है
और फिर सन्नाटा | व्यक्ति को एक
जंगल से चित्रित किया है और उसके ह्रदय को जंगल के बीच तालाब से |
ठहर चूका था प्रेम नीर
इस ह्रदय सरोवर में कबका
क्यूँ तभी अचानक प्रेम तुम्हारा
बन मोती इसमें टपका ?
क्या मिला तुम्हे कर मुझे तरंगित ?
सुख कौन तुम्हे मिल जायेगा ?
मैं मरी नींद से जाग उठा
अब कष्ट मुझे बढ़ जायेगा |
दे वास्ता मुझे निलय का
कानन देह कटी मेरी,
केवल सूखी नहीं, अस्थियाँ
बिकीं लहू सनी भी मेरी |
अब भी जब कोई राही
प्यासा गर हो जाता है,
दो-चार अंजुली ही लेकिन
यह लहू मेरा घट जाता है |
उन हाथों की हलचल से
मैं करवट तो ले लेता हूँ,
पर बस में नहीं रोक ले सारंग
मैं सोच यही सो लेता हूँ |
पर आज ह्रदय में वार किया है
बीचो-बीच अरे तुमने,
मैं जाग उठा, मैं काँप उठा
यह रंग कौन भरा तुमने ?
क्यूँ एक बूँद टपकाती हो ?
क्यूँ झूठी आस जगाती हो?
मैं श्रांत जीव सो रहा पड़ा
क्यूँ कच्ची नींद उठाती हो ?
मेघा ! श्वेत रूप छोड़ दे
श्यामल चुनरी ओढ़ प्रिये,
बन घनघोर घटा, तू बरस यहाँ
भर जग ने जो हैं घाव किये |
मैं देह धरूँ, मैं झूम उठूँ
कोई तो लगे मुझे मेरा,
मन पुलकित तेरा भी होगा
जो सार्थक होगा प्रेम तेरा |
वर्ना, ओ नटखट ! सोने दे,
न खेल यहाँ पर लुकाछुपी,
मैं बहुत दुखी पहले ही हूँ
न हाय तू ले, कर मुझे दुखी ||
ठहर चूका था प्रेम नीर
इस ह्रदय सरोवर में कबका
क्यूँ तभी अचानक प्रेम तुम्हारा
बन मोती इसमें टपका ?
क्या मिला तुम्हे कर मुझे तरंगित ?
सुख कौन तुम्हे मिल जायेगा ?
मैं मरी नींद से जाग उठा
अब कष्ट मुझे बढ़ जायेगा |
दे वास्ता मुझे निलय का
कानन देह कटी मेरी,
केवल सूखी नहीं, अस्थियाँ
बिकीं लहू सनी भी मेरी |
अब भी जब कोई राही
प्यासा गर हो जाता है,
दो-चार अंजुली ही लेकिन
यह लहू मेरा घट जाता है |
उन हाथों की हलचल से
मैं करवट तो ले लेता हूँ,
पर बस में नहीं रोक ले सारंग
मैं सोच यही सो लेता हूँ |
पर आज ह्रदय में वार किया है
बीचो-बीच अरे तुमने,
मैं जाग उठा, मैं काँप उठा
यह रंग कौन भरा तुमने ?
क्यूँ एक बूँद टपकाती हो ?
क्यूँ झूठी आस जगाती हो?
मैं श्रांत जीव सो रहा पड़ा
क्यूँ कच्ची नींद उठाती हो ?
मेघा ! श्वेत रूप छोड़ दे
श्यामल चुनरी ओढ़ प्रिये,
बन घनघोर घटा, तू बरस यहाँ
भर जग ने जो हैं घाव किये |
मैं देह धरूँ, मैं झूम उठूँ
कोई तो लगे मुझे मेरा,
मन पुलकित तेरा भी होगा
जो सार्थक होगा प्रेम तेरा |
वर्ना, ओ नटखट ! सोने दे,
न खेल यहाँ पर लुकाछुपी,
मैं बहुत दुखी पहले ही हूँ
न हाय तू ले, कर मुझे दुखी ||
1997-98
No comments:
Post a Comment